राशन कार्ड रद किए जाने के विरोध में आप का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने बड़े स्तर पर राशन कार्डो को रद किए जाने के बाद विरोध में डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:01 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 09:32 PM (IST)
राशन कार्ड रद किए जाने के विरोध में आप का प्रदर्शन
राशन कार्ड रद किए जाने के विरोध में आप का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बठिडा : आम आदमी पार्टी ने बड़े स्तर पर राशन कार्डो को रद किए जाने के बाद विरोध में डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार के सत्ता में आने के बाद आटा दाल कार्डों के वेरिफिकेशन के नाम पर भारी गिनती में जरूरतमंद लोगों को अनाज से वंचित कर दिया गया है।

आप के नेताओं ने बठिडा के डीसी दफ्तर के पास स्थित पार्क में इकट्ठे होकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान चेतावनी भी दी जब तक आटा दाल के काटे गए कार्ड बहाल नहीं किए जाते तब तक वह अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे। आप के नेताओं की ओर से राज्य प्रधान भगवंत मान के आदेशों पर यह प्रदर्शन किया गया है।

इस दौरान एससी विग के जिला प्रधान गुरजंट सिंह सिवियां ने बताया कि पंजाब सरकार ने आटा दाल के कार्ड काट कर जरूरतमंद लोगों को अनाज से वंचित कर दिया है। जबकि केंद्र सरकार की ओर से भी भेजे गए अनाज को भी पूरी तरह से लोगों में नहीं बांटा गया। इसी प्रकार जिला प्रधान नवदीप सिंह जीदा ने बताया कि आटा दाल के कार्ड काट कर सरकार ने तो अपना गरीब विरोधी होने का सबूत दे दिया है। जरूरतमंद लोगों के कार्ड तो काट दिया, मगर जो नए कार्ड बनाए वह अपनों के बना दिए। उन्होंने बताया कि कोरोना जैसे महामारी के हालातों में तो सरकारों को लोगों की मदद करनी चाहिए। मगर यहां पर तो पंजाब सरकार ने अकाली नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक काटे गए कार्ड बहाल नहीं होते, तब तक वह अपने संघर्ष को जारी रखेंगे। इस मौके पर आप के जिला नेता अमृतलाल अग्रवाल भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी