केंद्र के इशारे पर चल रही कैप्टन सरकार: आप

आप के किसान विग के जिला प्रधान जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले की अनाज मंडियों का दौरा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:55 PM (IST)
केंद्र के इशारे पर चल रही कैप्टन सरकार: आप
केंद्र के इशारे पर चल रही कैप्टन सरकार: आप

जागरण संवाददाता, बठिडा: आम आदमी पार्टी (आप) के किसान विग के जिला प्रधान जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले की अनाज मंडियों का दौरा किया गया। इस दौरान जिला शहरी प्रधान नवदीप सिंह जीदा, देहाती प्रधान गुरजंट सिंह सिविया, महासचिव राकेश पुरी, प्रदेश उपप्रधान एससी विग मास्टर जगजीत सिंह भी मौजूद थे।

आप नेताओं ने भगता भाई का कोठा गुरु, भाई रूपा, मेहराज, नथाना, भुच्चो मंडी, बालियांवाली, मौड, डिख आदि गांवों की मंडियों का दौरा कर किसानों को आ रही समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। जिला प्रधान नवदीप सिंह जीदा तथा गुरजंट सिंह सिविया ने कहा कि पंजाब सरकार के गेहूं के खरीद प्रबंध बेहद ढीले हैं। बारदाने की कमी के कारण किसान 10-10 व 12-12 दिनों से बैठे हैं। बारिश के कारण फसल मंडियों में खराब हो रही है तथा कैप्टन सरकार कुंभकरण की नींद हुई पड़ी है। आने वाले दिनों में हालात बद से बदतर होने वाले हैं। कैप्टन सरकार की तरफ से जानबूझकर बारदाना नहीं दिया जा रहा, क्योंकि मुख्यमंत्री चाहते हैं की किसान कारपोरेट घरानों को गेहूं बेचने के लिए मजबूर हों। इससे पता चलता है कि कैप्टन सरकार भी केंद्र सरकार के हुक्म के अनुसार ही चल रही है। उन्होंने बताया कि यह सारा मामला प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह मान के ध्यान में लाया गया है। अगर सरकार ने तुरंत बारदाने के तथा खरीद प्रबंध सही ना किए तो राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके जिला सचिव नछत्तर सिंह मानशाहिया, बलजिदर कौर, लखबीर सिंह काका, यादविदर सिंह, अनिल कुमार, जगदीप सिंह जग्गी, इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह लहरा, धन्ना सिंह मानसा, बलजीत सिंह बल्ली, जगजीत सिंह जग्गी, लक्खा सिंह, राजविदर सिंह, जस बराड़ भक्ता, हरनेक सिंह, राकेश अरोड़ा आदि भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी