रंजिश व्यक्ति पर किया तलवार व गंडासे से हमला, सात लोगों पर केस

दो लोगों को जान से मार देने की नीयत से हमला करने और उन्हें घायल करने के अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 09:55 PM (IST)
रंजिश व्यक्ति पर किया तलवार व गंडासे से हमला, सात लोगों पर केस
रंजिश व्यक्ति पर किया तलवार व गंडासे से हमला, सात लोगों पर केस

जासं,बठिडा: जिले पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर अलग-अलग दो मामलों में दो लोगों को जान से मार देने की नीयत से हमला करने और उन्हें घायल करने के अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किए हैं।

पहले मामले में जिले के गांव जंडवाला में पुरानी रंजिश को लेकर सात लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना नेहियावाला पुलिस ने सात लोगों पर इरादातन हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को गांव जंडावाला निवासी जियोना सिंह ने बताया कि उसका उनके ही गांव जंडवाला के रहने वाले गुरविदर सिंह, तेजविदर सिंह, धरमू संह व गांव खियालीवाला निवासी आशु सिंह के साथ पुराना विवाद चल रहा है। 16 जुलाई को उक्त चारों आरोपितों ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया और जान से मार देने की नीयत से तलवार व गंडासे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

वहीं एक अन्य मामले में घर के आगे बैठने से मना करने पर गांव भांगीवादर में चार लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट की। तलवंडी साबो पुलिस ने घायल गांव भांगीवादर निवासी गुरप्यार सिंह की शिकायत पर आरोपित मंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिवराज सिंह, जस्सी सिंह वासी भंगीबादर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग जख्मी बठिडा-गोनियाना रोड पर झील नंबर दो के सामने दो मोटरसाइकिलो की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी पहचान गुरु की नगरी वासी विजय कुमार व आइटीआइ चौक वासी सोनू के तौर पर हुई। इसके अलावा अर्जुन नगर गली नंबर चार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित दो बच्चों को पीट कर जख्मी कर दिया। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने जख्मी हुई महिला कृष्णा, साहिल व रेनू को सिविल अस्पताल भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी