खेत की पगडंडी के विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर की युवक की हत्या

शहर के बीड़ रोड स्थित एक खेत की पगडंडी को लेकर हुए झगड़े में ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:06 PM (IST)
खेत की पगडंडी के विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर की युवक की हत्या
खेत की पगडंडी के विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर की युवक की हत्या

जासं,बठिडा: शहर के बीड़ रोड स्थित एक खेत की पगडंडी को लेकर हुए झगड़े में ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामले में थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपित युवक और उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना कैनाल कालोनी पुलिस को गगनदीप सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती ने शिकायत दी कि उनके खेत बीड़ रोड पर स्थित हैं, जहां पर उसके पिता खेतीबाड़ी करते थे। वहीं मुल्तानिया रोड निवासी व आरोपित सिकंदर सिंह के खेत भी उनके खेत के बिल्कुल साथ हैं। सिकंदर सिंह के साथ उसके पिता का जमीन की पगडंडी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था और वह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता था। बीती 19 सितंबर को उसके पिता मंजीत सिंह खेत गए हुए थे। इस दौरान सिकंदर सिंह अपने दोनों बेटे अतुल सिंह व हीरा सिंह के साथ ट्रैक्टर पर आया और उसके पिता मंजीत सिंह को ट्रैक्टर से कुचल कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए। थाना कैनाल कालोनी के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिदर सिंह ने बताया कि आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शुगर की बीमारी से परेशान व्यक्ति ने गोली मारकर की खुदकुशी शुगर की बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान दर्शन सिंह निवासी गांव गोनियाना खुर्द के तौर पर हुई है। थाना नेहियांवाला पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद लाश स्वजनों को सौंप दी।

गांव गोनियाना खुर्द निवासी दर्शन सिंह पिछले लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित था। इस कारण वह मानिसक तौर पर परेशान रहता था। सोमवार उक्त व्यक्ति ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अपने आपको गोली मार ली। गंभीर रूप में जख्मी हुए दर्शन सिंह को पारिवारिक सदस्यों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल गोनियाना मंडी में दाखिल करवाया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, परंतु इलाज दौरान दर्शन सिंह की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी