रिफाइनरी के ठेकेदारों पर हमले के आरोप में 24 लोग नामजद

24 के करीब लोगों पर इरादा-ए-हत्या असला एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:13 PM (IST)
रिफाइनरी के ठेकेदारों पर हमले के आरोप में 24 लोग नामजद
रिफाइनरी के ठेकेदारों पर हमले के आरोप में 24 लोग नामजद

जासं,बठिडा: गत नौ अप्रैल को रामा रिफाइनरी के ठेकेदारों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना रामा पुलिस ने 24 के करीब लोगों पर इरादा-ए-हत्या, असला एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को सुरिदर शर्मा निवासी झंडा खुर्द जिला मानसा ने बताया कि वह रामा रिफाइनरी में ठेके पर मेंटीनेंस का काम करता है। उनके पास आरोपित अवतार सिंह, सुखविदर सिंह निवासी चक हीरा सिंह वाला, मन्ना सिंह, गगनदीप सिंह निवासी तरखाणवाला लेबर का काम करते थे। कुछ समय से सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने उक्त लेबर के कर्मियों को किसी ओर ठेकेदार के पास काम करने के लिए बोला दिया था। इसके बाद वह उनके साथ रंजिश रखने लगे। पूरा हिसाब करने के बावजूद पैसे मांग रहे थे। लेबर के कुछ लोगों ने उनके साथ काम करने वाले दो लोगों के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत उन्होंने रिफाइनरी पुलिस चौकी को दी। इसके बाद उक्त लोग उसकी कोठी में जबरदस्ती घुसे और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी। बीती नौ अप्रैल को बलजिदर सिंह, संदीप कुमार व सुरजीत कुमार सभी लोग गांव रामसरां रोड पर खड़े होकर जूस पी रहे थे। इस दौरान उक्त आरोपित दो दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों को साथ लेकर आए। सभी के पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने उन्हें जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। फायरिग भी की, जिसमें एक गोली सुरिदर कुमार को लगी। हमला करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए, जबकि उन्होंने उपचार के लिए पहले रामा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल बठिडा रेफर कर दिया गया। मामले के जांच अधिकारी एसआइ गुरजंट सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है, जल्द ही सभी काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी