80 लीटर लाहन के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

थाना कोटफत्ता पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापामारी कर 80 लीटर लाहन जब्त की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:57 PM (IST)
80 लीटर लाहन के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
80 लीटर लाहन के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

जासं, बठिडा: थाना कोटफत्ता पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापामारी कर 80 लीटर लाहन जब्त की। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

एएसआइ गुरजंट सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि गांव माइसरखाना निवासी कृष्ण सिंह अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी करने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित कृष्ण सिंह को 20 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया गया। इसी तरह एएसआइ गुरजंट सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर गांव चनारथल में छापेमारी कर 60 लीटर लाहन बरामद की गई, जबकि आरोपित भोला सिंह पहले ही फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। रंजिशन युवक को पीटा, 31 लोगों पर केस दर्ज गांव बहमण कौर सिंह वाला में तीन दर्जन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को बीच रास्ते में घेरकर मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कुल 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लाभ सिंह निवासी गांव लहरी ने बताया कि उसका गांव बहमण कौर सिंह वाला के साथ रहने वाले आरोपित लवप्रीत सिंह व बब्बू सिंह के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। बीती 17 फरवरी को वह गांव बहमण कौर सिंह वाला किसी काम से आया था। इस दौरान आरोपित लवप्रीत सिंह, बब्बू सिंह ने आरोपित लाडी, हैप्पी सिंह, गुरप्रीत सिंह, तोती सिंह, नाहर सिंह निवासी सिगो ने 25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे बीच रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी