प्रकार्श पर्व पर 70 यूनिट रक्तदान

शहीद जरनैल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी ने रक्तदान कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 08:56 PM (IST)
प्रकार्श पर्व पर 70 यूनिट रक्तदान
प्रकार्श पर्व पर 70 यूनिट रक्तदान

जागरण संवाददाता, बठिडा: शहीद जरनैल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बठिडा के किले में रक्तदान कैंप लगाया गया। प्रधान अवतार सिंह गोगा ने बताया कि कैंप में 70 लोगों ने रक्तदान किया। कैंप का उद्घाटन डा. रीतू गोयल व डा. दर्शन गोयल ने किया। यहां आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान नवदीप सिंह ने भी रक्तदान किया। यहां सोसायटी संरक्षक त्रिलोक सिंह, चेयरमैन मोहित गर्ग, सीनियर उप प्रधान रवि बांसल, संजीव कुमार, महेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, शीतल सेठी, इकबाल सिंह, गुरमीत सिंह, राजेश कुमार, गुरदीप सिंह, कमलदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, राधे शाम काला, हैप्पी बांसल, केवल कृष्ण, पंकज कुमार, बिट्टू इकबाल टेंट वाला, सुरिदर पाल सिंह, गुरचरण सिंह, जीवन गोयल, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे। गुरुद्वारा सिंह सभा मेन बाजार में मनाया प्रकाशपर्व

संस मानसा: श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाशपर्व गुरुद्वारा सिंह सभा मेन बाजार में मनाया गया। अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के उपरांत रागी जसविदर सिंह फरमाही वाले, हजूरी रागी राजिदर सिंह माना ने बानी का कीर्तन करके निहाल किया। कथावाचक त्रिलोचन सिंह हेड ग्रंथी व ग्रंथी मेहर सिंह अकलिया ने गुरु साहिबानों के जीवन बारे रोशनी डाली। इस मौके पर लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मानसा, अकाली नेता जत्थेदार गुरदीप सिंह दीप, सदस्य बलवीर सिंह औलख, भाई जसवीर सिंह खालसा, जसपाल सिंह मान, गुरप्रीत सिंह भुच्चर, जसविदर जस्सी, भाई बीरबल सिंह, मेजर सिंह, बलजीत सिंह सेठी, उजागर सिंह, भूपिदर सिंह, डॉ. त्रिलोचन सिंह नरूला, डॉ. पुरोषत्तम सिंह आदि हाजिर थे। वहीं डा. मनमोहन सिंह सेठी के सहयोग से गुरुद्वारा कमेटी की ओर से फ्री शूगर चेकअप कैंप लगाया गया। 100 से अधिक मरीजों का चेकअप किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा, रामा मंडी: श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा सिंह सभा में मनाया गया। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। हैड ग्रंथी कर्मजीत सिंह ने अरदास की। रागी सिंह गरीब दास जी ने गुरबाणी कीर्तन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभातफेरी और नगर कीर्तन में सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया गया। यहां सुबह से ही भारी संख्या में संगत ने उमड़ना शुरू कर दिया था। यहां दीदार सिंह मक्कड़ प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा, प्रभातफेरी इंचार्ज अमरजीत सिंह असीजा, अमरीक सिंह, गुरिदर सिंह मक्कड़, धर्म सिंह पुनिहानी, हरनेक सिंह मक्कड़, बलजीत सिंह बराड़, सतवीर सिंह असीजा, इवनीत सिंह और सुरिदर सिंह मक्कड़ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी