कोठा गुरु के छह पार्षदों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

अभी कुछ दिन पहले नगर पंचायत कोठा गुरु के लिए कांग्रेस संबंधित चुने गए छह पार्षदों समेत एक दर्जन टकसाली कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:45 PM (IST)
कोठा गुरु के छह पार्षदों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
कोठा गुरु के छह पार्षदों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, बठिडा : अभी कुछ दिन पहले नगर पंचायत कोठा गुरु के लिए कांग्रेस संबंधित चुने गए छह पार्षदों समेत एक दर्जन टकसाली कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया है। उन्होंने पुराने वर्करों की कोई सुनवाई न होने का कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है। बता दें कि 11 सदस्यीय नगर पंचायत कोठा गुरु के लिए सभी पार्षद कांग्रेस से चुने गए थे। इनमें से 6 पार्षदों ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टकसाली कांग्रेसी नेता हाकम सिंह के नेतृत्व में कोठा गुरु में पार्षद सुखजीत कौर के घर इकट्ठे हुए पार्षद चरणजीत कौर, अमृतपाल सिंह, गुरजीत सिंह, जसविदर सिंह तथा अवतार सिंह तारा सहित अन्य कांग्रेसी वर्करों ने कांग्रेस छोड़ने का एलान किया। हाकम सिंह तथा अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने टकसाली कांग्रेसियों को नजरअंदाज करके अकाली दल से कुछ दिन पहले आए व्यक्ति को धक्के से प्रधान नियुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा किस धक्केशाही के खिलाफ टकसाली कांग्रेसियों को लामबंद किया जाएगा। अगर कोई सुनवाई न हुई तो 15 मई को हलके का बड़ा ही इकट्ठ करके संघर्ष का एलान किया जाएगा। इस दौरान पार्षद जसविदर कौर जस्सड़ ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के समय उसे गुमराह करके दस्तखत करवाए गए। जबकि वो प्रधानगी के उम्मीदवार से सहमत नहीं थी। इसी कारण उसने नगर पंचायत के उप प्रधान पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इस मौके कांग्रेसी नेता रछपाल सिंह नीला पन्नू, जीता सिंह जस्सड़, जगतार सिंह, अजैब सिंह पूर्व पार्षद, रणधीर सिंह धीरा पूर्व प्रधान, यूथ विग दर्शन कुमार केसरवाला पूर्व सरपंच, दर्शन ढिल्लों, भिदर सिंह मलूका, लाभ सिंह कोठा गुरू आदि नेता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी