अवैध शराब की तस्करी करने पर छह काबू, तीन फरार

जिला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में नौ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 05:55 PM (IST)
अवैध शराब की तस्करी करने पर छह काबू, तीन फरार
अवैध शराब की तस्करी करने पर छह काबू, तीन फरार

जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में नौ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। थाना रामा पुलिस ने विभिन्न जगह से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 बोतल अवैध शराब की बरामद की है।

एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव रामसरा के पास लगाए गए नाके के दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। उसके पास से 24 बोतल अवैध शराब की बरामद की गई। आरोपित की पहचान कुलदीप सिंह वासी रामा मंडी के तौर पर हुई है।

इसी प्रकार हवलदार रणधीर सिंह ने गांव रामसरा के पास की गई नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर के मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 24 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। व्यक्तियों की पहचान कुलविदर सिंह व गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है। इसी प्रकार थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने विभिन्न जगह से 28 बोतल अवैध शराब व 20 किलो लाहन बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो व्यक्ति भागने में सफल हो गए। हवलदार परमिदर सिंह ने बताया कि गांव भागीवांदर के पास की गई नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो उक्त व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने एक व्यक्ति को 24 बोतल अवैध शराब के साथ काबू कर लिया। आरोपित की पहचान गुरतेज सिंह वासी नत्त के तौर पर हुई है। जबकि भागे गए व्यक्ति की पहचान सतनाम सिंह वासी गांव भागीवांदर के तौर पर हुई है।

वहीं हवलदार गुरविदर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि काला सिंह व मिटू सिंह वासी शेखपूरा अवैध तौर पर शराब बेचने का काम करते हैं। आरोपित काला सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 बोतल अवैध शराब व 20 किलो लाहन बरामद की गई है। जबकि मिटू सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

थाना सदर बठिडा के हवलदार बिक्कर सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह वासी बीड़ तलाब को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ बोतल अवैध शराब की बरामद की है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मगर वह जमानत पर रिहा हो गया है।

थाना सदर रामपुरा के हवलदार केवल सिंह ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव चाओके से 50 लीटर लाहन बरामद कर महेंद्र सिंह वासी गांव पिथो के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित भागने में सफल हो गया।

chat bot
आपका साथी