छठे वेतन कमिशन से 5.4 लाख मुलाजिमों को मिलेगा लाभ: मनप्रीत बादल

राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि सरकार ने छठे वेतन कमिशन की अधिकतर सिफारिशों को मंजूर करने का फैसला किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:04 PM (IST)
छठे वेतन कमिशन से 5.4 लाख मुलाजिमों को मिलेगा लाभ: मनप्रीत बादल
छठे वेतन कमिशन से 5.4 लाख मुलाजिमों को मिलेगा लाभ: मनप्रीत बादल

जागरण संवाददाता, बठिडा

राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि सरकार ने छठे वेतन कमिशन की अधिकतर सिफारिशों को मंजूर करने का फैसला किया है। एक जुलाई से इसे लागू करने तथा एक जनवरी 2016 से इसे अमल में लाने का फैसला किया है। इससे सूबे के 5.4 लाख सरकारी मुलाजिमों तथा सेवा मुक्त कर्मचारियों को बड़ा लाभ पहुंचेगा। यह बात वित्तमंत्री ने रविवार को शहर के दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

वित्तमंत्री ने शहर में चल रहे विकास कार्यो का लिया जायजा

उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा कांग्रेसी वर्करों के साथ भी मेल मिलाप किया। उन्होंने शहर में कांग्रेसी वर्करों के साथ कई जगह बैठकें की। इसके अलावा कोरोना के कारण इस दुनिया से छोड़ गए लोगों के घरों में जाकर अफसोस भी प्रकट किया। कई जगह पर उन्होंने लोगों की मुश्किलें सुनीं और उनका हल करने को अधिकारियों को आदेश दिया। मनप्रीत बादल ने कहा कि शहर में विकास कार्य पूरी गति के साथ चल रहे हैं। जल्दी ही यह काम मुकम्मल हो जाएंगे। मनप्रीत बादल ने गणेशा बस्ती में कोविड टीकाकरण कैंप का दौरा भी किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान अरुण वधावन, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, नगर निगम की मेयर रमन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर अशोक प्रधान, राज नंबरदार, बलजिदर सिंह ठेकेदार, संदीप गोयल, पवन मानी, राजन गर्ग, राजेंद्र सिंह, विवेक गर्ग, बलराज पक्का, आत्मा सिंह, नत्थू राम, प्रकाश चंद, प्रदीप गोला, बलजीत सिंह राजू सरां, कंवलजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी