पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद हरसिमरत कौर बादल कोरोना पाजिटिव

जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:25 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद हरसिमरत कौर बादल कोरोना पाजिटिव
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद हरसिमरत कौर बादल कोरोना पाजिटिव

जासं,बठिडा: जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कुल 268 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व बठिडा की सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल भी शामिल हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर दी। साथ ही लिखा कि उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वहीं सेहत विभाग ने बीबी बादल की सुरक्षा व उनके साथ रहने वाले सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से बठिडा के कुष्ठ आश्रम को कंटोनमेंट क्षेत्र घोषित कर उसे सील कर दिया गया है। आश्रम से लगातार पाजिटिव केस मिल रहे थे और एक मरीज की मौत हो चुकी है। इसके अलावा शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं होम आइसोलेट थीं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 276 पर पहुंच गई है। दस दिन के लिए कुष्ठ आश्रम कंटोनमेंट क्षेत्र घोषित

स्थानीय स्टेडियम के पास स्थित कुष्ठ आश्रम से लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के चलते शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कुष्ठ आश्रम को दस दिन के लिए कंटोनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। कुष्ठ आश्रम से सभी के आने जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। इसके चलते आश्रम में रहने वाले परिवार व पाजिटिव मरीजों को सहारा जनसेवा की कोरोना वारिसर्य टीम के सदस्यों टेकचंद, सुमीत ढींगरा, मनीकर्ण व गौतम गोयल ने भोजन पहुंचाया। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया की कुष्ठ आश्रम में रहने वालों के लिए खाना, दवा और अन्य प्रबंध किए गए हैं। कोरोना पाजिटिव तीन महिलाओं की मौत

शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनमें निजी अस्पताल में भर्ती गांव झुंबा निवासी 75 वर्षीय महिला, नामदेव रोड पर अपने घर पर होम आइसोलेट 88 वर्षीय महिला और हाउसफेड कालोनी में होम आइसोलेट महिला शामिल हैं। प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर सभी महिलाओं के शवों का सहारा जनसेवा की कोरोना वारियर्स टीम ने स्थानीय शमशानभूमि दाना मंडी में स्वजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।

chat bot
आपका साथी