नशे के सेवन से 22 वर्षीय युवक की मौत, महिला समेत तीन पर ज्यादा डोज देने का आरोप

शहर के जोगी नगर निवासी 22 वर्षीय एक युवक की नशे के सेवन से मौत हो गई। उसका शव परसराम नगर ओवरब्रिज के नीचे कचरे के ढेर से बरामद हुआ। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर उसे नशा देने वाली महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 03:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 03:47 PM (IST)
नशे के सेवन से 22 वर्षीय युवक की मौत, महिला समेत तीन पर ज्यादा डोज देने का आरोप
नशे के सेवन से 22 वर्षीय युवक की मौत, महिला समेत तीन पर ज्यादा डोज देने का आरोप

जासं, बठिडा : शहर के जोगी नगर निवासी 22 वर्षीय एक युवक की नशे के सेवन से मौत हो गई। उसका शव परसराम नगर ओवरब्रिज के नीचे कचरे के ढेर से बरामद हुआ। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर उसे नशा देने वाली महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस को शिकायत देकर रीतू निवासी जोगी नगर बठिडा ने बताया कि 29 नवंबर को उसका बेटा घर से निकला था। एक दिसंबर 2021 को उसके बेटे की लाश परसराम नगर के ओवरब्रिज के नीचे से बरामद हुई। मृतक की मां ने बताया कि आरोपित मनोज कुमार, संदीप सिंह निवासी परसराम नगर बठिडा व राज रानी पत्नी सुरिदर कुमार निवासी मुल्तानियां रोड बठिडा ने उसके बेटे को नशे की ज्यादा डोज दे दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। परसराम नगर व मुल्तानियां रोड नशे की बिक्री का गढ़ बनता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी