कैंप में 170 लोगों का हुआ टीकाकरण

19वां फ्री वैक्सीनेशन कैंप डा. वीना गर्ग के मार्गदर्शन में माता साहिब कौर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:46 PM (IST)
कैंप में 170 लोगों का हुआ टीकाकरण
कैंप में 170 लोगों का हुआ टीकाकरण

संवाद सूत्र, बठिडा: अर्पण वेल्फेयर सोसायटी की ओर से बुधवार को 19वां फ्री वैक्सीनेशन कैंप डा. वीना गर्ग के मार्गदर्शन में माता साहिब कौर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लगाया गया। उद्घाटन नगर निगम मेयर रमन गोयल व संदीप गोयल और वार्ड पार्षद बेअंत रंधावा ने किया। इस दौरान 170 लोगों का टीकाकरण किया गया। यहां राजेश गर्ग, सतीश गोयल, इंदरजीत कौर, दविदर सिंह, इंद्रजीत गुप्ता, संजीव बांसल मौजूद थे। साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक भी किया गया। वैक्सीन की 200 डोज के लिए कटी 200 पर्ची, फिर भी बैरंग लौटे 90 लोग स्वास्थ्य विभाग बुढलाडा की ओर से रामलीला मैदान में टीकाकरण कैंप के दौरान कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। कैंप में 200 लोगों की पर्ची काटी गई, जबकि कर्मचारियों को वैक्सीन की 200 डोज भी मिलीं, लेकिन टीकाकरण सिर्फ 110 लोगों का ही किया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने वैक्सीन खत्म होने की बात कह बाकी 90 लोगों को बैरंग लौटा दिया।

रिपी रानी व कमलेश रानी ने बताया कि कैंप में दो घंटे बाद जब उनकी बारी आई तो कर्मचारियों ने दवा खत्म होने की बात कही। उनके पास पर्ची होने के बावजूद टीका नहीं लगाया गया। संदेह है कि कर्मचारियों ने अपने खास लोगों को यह वैक्सीन लगाई है। इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इतना ही नहीं उन्होंने स्टाफ के दिए गए फोन पर बात की तो वहां पता चला कि यहां 200 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इस संबंध में वहां मौजूद स्टाफ भी कोई जानकारी देने से बचता रहा। वहीं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी गुरचेतन प्रकाश सिंह ने फोन तक नहीं उठाया।

chat bot
आपका साथी