कैंप में 133 केमिस्टों ने करवाया टीकाकरण

द बठिडा डिस्ट्रीक्ट केमिस्ट एसोसिएशन व होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:09 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:09 PM (IST)
कैंप में 133 केमिस्टों ने करवाया टीकाकरण
कैंप में 133 केमिस्टों ने करवाया टीकाकरण

जासं,बठिडा: द बठिडा डिस्ट्रीक्ट केमिस्ट एसोसिएशन व होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिला प्रधान अशोक बालियांवाली, चेयरमैन नंदलाल कांसल, होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान दर्शन जौड़ा की अगुवाई में आयोजित कैंप में 133 केमिस्टों का टीकाकरण किया गया। इस कैंप को सफल बनाने में रेवती कांसल, कृष्ण गोयल, हरीश टिकू, वेद प्रकाश वेदी, गंगेश्वर, अमृत सिगला, भारत भूषण गोगा, मनोज कुमार शंटी, राजीव भोला, अनिल गोयल, अशोक कुमार,आरसीए के रमेश गर्ग, प्रीतम सिंह विर्क, शमशेर सिंह, गुरविदर सिंह एडवोकेट, गुरजिदर सिंह साहनी, पोरेन्दर कुमार, रामपुरा फूल से अंकुर कांसल विशेष ने सहयोग दिया। सहारा अध्यक्ष ने दूसरी डोज लगवाई

सहारा जनसेवा के अध्यक्ष विजय गोयल ने बीबी वाला रोड पर स्थित संजीवनी अस्पताल में कोविडशिल्ड की दूसरी वैक्सीन लगवाई। उन्होंने लोगों से अपील कि वह कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं। एनडीआरएफ के 198 जावनों ने लगवाई वैक्सीन 7वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव के उपलक्ष्य में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया। कैंप का उद्घाटन कमांडेंट रवि कुमार पंडिता ने किया। कैंप में 89 बल कर्मियों, 10 स्वजनों तथा नौ आम लोगों को टीके लगाए गए। जिला अस्पताल के मेडिकल अफसर डा. मंजू, जगदीश कौर, हरजिदर कौर व परनीत कौर व सामाजिक कार्यकर्ता नरिदर बस्सी के अलावा सेनानी रविकुमार पंडिता, मुख्य चिकित्सा प्रभारी डा. सर्बजीत सिंह समेत वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और वाहिनी के जवान मौजूद रहे।

वहीं आस वेलफेयर सोसायटी व अपर्ण वेलफेयर सोसायटी ने भी कैंप लगाया, जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिककारी शिवपा गोयल ने किया। 110 लोगों को टीका लगाया गया। यहां जगदीप सिंह खालसा, मनोज जिदल, वरिदर शर्मा, डा. वीना, रमणीक वालियां, हरप्रीत सिंह राजू, हैप्पी कैंथ, सुखविदर सुखी,बेअंत सिंह जुली, कर्मजीत सिंह खालसा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी