शादीशुदा व्यक्ति को प्यार के झांसे में फंसा हड़पे 13 लाख रुपये, आरोपित महिला गिरफ्तार

गोपाल नगर की रहने वाली एक महिला ने गांव घुद्दा के रहने वाले एक व्यक्ति को प्यार के झांसे में लेकर उससे पहले फेक शादी की और बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 04:07 PM (IST)
शादीशुदा व्यक्ति को प्यार के झांसे में फंसा हड़पे 13 लाख रुपये, आरोपित महिला गिरफ्तार
शादीशुदा व्यक्ति को प्यार के झांसे में फंसा हड़पे 13 लाख रुपये, आरोपित महिला गिरफ्तार

जासं, बठिडा : गोपाल नगर की रहने वाली एक महिला ने गांव घुद्दा के रहने वाले एक व्यक्ति को प्यार के झांसे में लेकर उससे पहले फेक शादी की और बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल कर आरोपित महिला ने पीड़ित व्यक्ति से करीब 13 लाख रुपये हड़प लिए और उसे पैसे देने के लिए डराना धमकाना शुरू कर दिया। इसका पता जब पीड़ित की पत्नी को चला, तो उसने मामले की शिकायत बठिडा पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित महिला पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को शिकायत देकर गांव घुद्दा की रहने वाली महिला कर्मजीत कौर ने बताया कि उसका पति मनप्रीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। साल 2019 में उसके पति की जान पहचान बठिडा के गोपाल नगर की रहने वाली महिला से हो गई। इसके बाद महिला ने उसके पति को झांसे में ले लिया और फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी। आरोपित महिला ने उसके पति के साथ शादी का ड्रामा किया और नकली शादी की फोटो खिंचवाकर उसे बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले उसका पति डरकर आरोपित महिला को पैसे देना लगा। ऐसा कर करीब 13 लाख रुपये आरोपित महिला ने उसके पति से हड़प लिए और उसे और भी पैसे की डिमांड करने लगी। पैसे नहीं दिए तो उसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। इसके चलते उसका पति मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने पति से उसकी परेशानी का कारण पूछा, तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसएसपी बठिडा को दी। जांच अधिकारी महिला एएसआइ मनदीप कौर ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी