नशा तस्करी के आरोप में दो महिला समेत 11 गिरफ्तार

जिला पुलिस ने बीते वीरवार को नशा तस्करी के आरोप में दो महिलाओं समेत 11 लोगों को नामजद कर उनसे अफीम भुक्की नशीली गोलियों लाहन व अवैध शराब बरामद की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:34 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:34 PM (IST)
नशा तस्करी के आरोप में दो महिला समेत 11 गिरफ्तार
नशा तस्करी के आरोप में दो महिला समेत 11 गिरफ्तार

जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने बीते वीरवार को नशा तस्करी के आरोप में दो महिलाओं समेत 11 लोगों को नामजद कर उनसे अफीम, भुक्की, नशीली गोलियों, लाहन व अवैध शराब बरामद की। पकड़े गए तस्करों पर संबंधित थानों में नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ परविदर सिंह ने बताया कि दाना मंडी के पास उन्हें सूचना मिली थी कि राजस्थान से कुछ लोग अफीम की तस्करी कर यहां सप्लाई करते हैं। इसमें ट्रक चालकों के साथ कुछ अन्य लोगों को उक्त नशे की सप्लाई दी जाती थी। इसी आधार पर नाकाबंदी कर रखी थी। एक मोटरसाइकिल पर अनाज मंडी बठिडा के नजदीक दो युवक सुभाष चंद्र व विनोद कुमार निवासी श्रीगंगानगर राजस्थान को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनसे एक पैकेट में करीब दो किलोग्राम अफीम बरामद की। उक्त नशा उक्त लोग राजस्थान से खरीदकर यहां लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआइ ज्ञानचंद ने बलजीत कौर निवासी चक्क फतेह सिंह वाला को 130 नशीली गोलियों की तस्करी करते गिरफ्तार किया है।

एएसआइ चमकौर सिंह ने आरोपित सुखप्रीत सिंह, सुखविदर लाल निवासी बालियांवाली को 140 नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार किया गया। एएसआइ गोरा सिंह ने महिला तस्कर बनसो देवी निवासी माइसरखाना को 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। एएसआइ संदीप कुमार ने आरोपित सुरजीत सिंह निवासी चनारथल को 150 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया। एएसआइ गुरलैब सिंह ने आरोपित हरदीप सिंह निवासी मंडी कलां, जगसीर सिंह निवासी सौदेको जिला मोगा को एक पिकअप गाड़ी में से 25 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार किया। एसआइ गुरप्रीत सिंह ने आरोपित चंद सिंह निवासी गांव रामा को 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। एसआइ मेजर सिंह ने आरोपित इकबाल सिंह निवासी अतला कलां जिला मानसा को सात किलोग्राम भुक्की को गांव डूमवाली के पास से गिरफ्तार किया। एएसआइ जगतार सिंह ने आरोपित जसवंत सिंह निवासी डोडीपुरा को ड्रेन पुल अकलिया डोडीपुरा रोड के पास से 550 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी