गांव चंन्नणवाल का युवक नहाते समय नहर में बहा

गांव चंन्नणवाल निवासी एक युवक नहर में नहाते समय नहर में बह गया। युवक की पहचान बेअंत सिंह के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:29 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 01:29 AM (IST)
गांव चंन्नणवाल का युवक नहाते समय नहर में बहा
गांव चंन्नणवाल का युवक नहाते समय नहर में बहा

संवाद सूत्र महलकलां, बरनाला

गांव चंन्नणवाल निवासी एक युवक नहर में नहाते समय नहर में बह गया। पूर्व सरपंच गुरजंट सिंह चंन्नणवाल ने बताया कि युवक बेअंत सिंह 22 वर्षीय पुत्र सुखपाल सिंह निवासी चंन्नणवाल अपने गांव से मोटरसाइकिल परसवार होकर गांव बीहला के पास गुजरती बठिडा ब्रांच नहर में नहाते समय बह गया। जिसकी तलाश परिवारिक सदस्यों व पंचायत द्वारा की जा रही है। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों द्वारा भी उसे तलाशने

की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी