महंत बाबा सुखदेव मुनी ने किया कंजक पूजन

संवाद सूत्र बरनाला डेरा बाबा टेक दास संघेड़ा में महंत बाबा सुखदेव मुनी ने दुर्गा अष्टमी पर पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:07 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:07 PM (IST)
महंत बाबा सुखदेव मुनी ने किया कंजक पूजन
महंत बाबा सुखदेव मुनी ने किया कंजक पूजन

संवाद सूत्र, बरनाला : डेरा बाबा टेक दास संघेड़ा में महंत बाबा सुखदेव मुनी ने दुर्गा अष्टमी पर हवन यज्ञ करके कंजक पूजन किया। बाबा सुखदेव मुनी ने बताया कि नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी पर घर-घर कन्या पूजन करके उन्हें भोजन करवाया जाता है। जिसके चलते उनकी तरफ से हवन यज्ञ करके कन्या पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि डेरे में हर वर्ष हवन यज्ञ किया जाता है व इसके बाद कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कंजकें मां दुर्गा का रुप होती है, उनकी सेवा करके भक्तों को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डेरा बाबा टेक दास संघेड़ा में महंत बाबा सुखदेव मुनी ने कहा कि कन्या माता दुर्गा का रुप होती है। हमें बेटी व बेटे को सम्मान दर्जा देना चाहिए। कन्या के जन्म पर भी लोहड़ी व खुशी मनानी चाहिए। कंजक पूजन के दिन लोग कन्या को ढूंढते है, ताकि पूजा कर सकें। परंतु कन्या को जन्म से कतराते है। अगर लोग इसी प्रकार कन्या जन्म से भेदभाव करते रहे, तो आने वाली पीढ़ी को शादी के लिए कन्या का साथ मिलना असंभव हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी