'गन्ने की घोषित कीमत का नोटिफिकेशन जारी करे सरकार'

कृषि कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाने की मांग को लेकर शुरू किया पक्का मोर्चा शनिवार को 360वें दिन भी जारी रहा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:14 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:14 PM (IST)
'गन्ने की घोषित कीमत का नोटिफिकेशन जारी करे सरकार'
'गन्ने की घोषित कीमत का नोटिफिकेशन जारी करे सरकार'

जागरण संवाददाता, बरनाला :

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी देने वाला नया कानून बनाने की मांग को लेकर शुरू किया पक्का मोर्चा शनिवार को 360वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को 27 सितंबर को किए भारत बंद को सफल बनाने के लिए संगठनों की ड्यूटियां लगाई गई। नेताओं ने कहा कि अमेरिका गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाफ अमेरिकी एनआरआइ व किसानों ने कृषि कानून रद करवाने के लिए रोष प्रदर्शन किए हैं।

इस मौके पर बलवंत सिंह उप्पली, उजागर सिंह, सुरजीत सिंह बराड़, गुरजंट सिंह, गोरा सिंह, प्रेमपाल कौर, चरणजीत कौर, परमजीत कौर, नानक सिंह, जसपाल चीमा ने पंजाब सरकार द्वारा गन्ने की घोषित कीमत का नोटिफिकेशन जारी करने में की जा रही देरी की सख्त शब्दों में निदा की। किसानों ने कहा कि यदि तुरंत नोटिफिकेशन जारी न किया गया तो किसान संघर्ष को मजबूर होंगे। उधर रिलायंस माल समक्ष भी किसानों का पक्का मोर्चा जारी है। राम सिंह हठूर, प्रीत कौर धूरी ने अपने गीतों से पंडाल में जोश भरा।

chat bot
आपका साथी