पोल वाल्ट में वजीर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 27 से 30 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय मुकाबलों में कस्बा शैहणा के रहने वाले युवा खिलाड़ी वजीर सिंह ने पोल वाल्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:03 PM (IST)
पोल वाल्ट में वजीर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
पोल वाल्ट में वजीर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

संवाद सहयोगी, बरनाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 27 से 30 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय मुकाबलों में कस्बा शैहणा के रहने वाले युवा खिलाड़ी वजीर सिंह ने पोल वाल्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वजीर सिंह का बुधवार को शैहणा पहुंचने पर नुमाइंदों, विभिन्न क्लबों व गांव वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वजीर सिंह ने समर्थकों के साथ क्षेत्र में काफिले के रूप में घूमकर लोगों का धन्यवाद किया। गांववासियों ने फूलों की वर्षा करके वजीर सिंह का स्वागत किया। फार्मेसी अफसर हरपाल सिंह पाली व पंचायत समिति शैहणा के उप चेयरमैन गुरदीप दास दीपी बावा ने बताया कि खिलाड़ी वजीर सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

वजीर सिंह ने बताया कि मस्तुआणा में हुई राज्य स्तरीय खेलों में उसने पोल वाल्ट में पहला व 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल करके नेशनल एथलेटिक्स खेलों के लिए जगह पक्की की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 27 से 30 नवंबर तक आयोजित खेलों में उसने पोल वाल्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

वजीर सिंह ने बताया कि अगले वर्ष मई-जून के दौरान अंतरराष्ट्रीय खेल जो जापान के टोक्यो में होने वाले हैं, उसमें उसकी एंट्री हो चुकी है। कस्बा शैहणा के युवाओं को खेलों की मुफ्त कोचिग व ट्रेनिग दे रहे हैं। उनकी तरफ से खिलाड़ियों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी बुरी अलामतों से दूर रहकर बेहतर समाज का निर्माण कर सके। पूर्व पंच चरणजीत सिंह पंधेर, तर्कशील कमेटी के प्रांतीय नेता गुरप्रीत शैहणा, तरसेम बिल्लू, पवन ग्रोवर, सतनाम सिंह, उप चेयरमैन गुरदीप दास, कर्म सिंह ने लोई व सम्मान चिन्ह भेंट करके उसका सम्मान किया।

chat bot
आपका साथी