जल सप्लाई कर्मियों ने कार्यों का बायकाट कर किया रोष प्रदर्शन

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर मंगलवार को जल सप्लाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:55 PM (IST)
जल सप्लाई कर्मियों ने कार्यों का बायकाट कर किया रोष प्रदर्शन
जल सप्लाई कर्मियों ने कार्यों का बायकाट कर किया रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बरनाला : ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर मंगलवार को जल सप्लाई व सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की जिला ब्रांच कमेटी द्वारा जल सप्लाई विभाग के उप मंडल दफ्तर नंबर-एक समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। जल सप्लाई कर्मियों ने दो दिवसीय सामूहिक छुट्टी लेकर 48 घंटे तक विभागीय कार्यों का मुकम्मल बायकाट करने उपरांत रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

ठेका मुलाजिमों ने पंजाब सरकार की लोक विरोधी व मुलाजिम विरोधी नीतियों की निदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान सरबजीत सिंह ताजोके ने कहा कि ठेका कर्मियों की जायज मांगों को मानने के बजाए सरकार अनदेखा कर रही है। वहीं ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों का प्रबंध स्पेशल पर्पज कंपनी को देकर निजीकरण करने की कोशिशें कर रही है। जिससे लोगों को पीने का पानी महंगे दाम पर मिलेगा व ठेका वर्कर बेरोजगार हो जाएंगे। नेताओं ने कहा कि यदि कच्चे कर्मियों संबंधित विभाग में रेगुलर न किया तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। 10 अगस्त को जल सप्लाई वर्करों द्वारा अपने परिवारों सहित एचओडी दफ्तर मोहाली में राज्य स्तरीय धरना दिया जाएगा। इस मौके सितार खां, मेवा सिंह, गुरमीत सिंह, गुरजंट सिंह, नछतर सिंह, अख्तर हुसैन, बिदर सिंह, मीना रानी आदि उपस्थित थे। संवाद सहयोगी, बरनाला : ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर मंगलवार को जल सप्लाई व सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की जिला ब्रांच कमेटी द्वारा जल सप्लाई विभाग के उप मंडल दफ्तर नंबर-एक समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। जल सप्लाई कर्मियों ने दो दिवसीय सामूहिक छुट्टी लेकर 48 घंटे तक विभागीय कार्यों का मुकम्मल बायकाट करने उपरांत रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

ठेका मुलाजिमों ने पंजाब सरकार की लोक विरोधी व मुलाजिम विरोधी नीतियों की निदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान सरबजीत सिंह ताजोके ने कहा कि ठेका कर्मियों की जायज मांगों को मानने के बजाए सरकार अनदेखा कर रही है। वहीं ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों का प्रबंध स्पेशल पर्पज कंपनी को देकर निजीकरण करने की कोशिशें कर रही है। जिससे लोगों को पीने का पानी महंगे दाम पर मिलेगा व ठेका वर्कर बेरोजगार हो जाएंगे। नेताओं ने कहा कि यदि कच्चे कर्मियों संबंधित विभाग में रेगुलर न किया तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। 10 अगस्त को जल सप्लाई वर्करों द्वारा अपने परिवारों सहित एचओडी दफ्तर मोहाली में राज्य स्तरीय धरना दिया जाएगा। इस मौके सितार खां, मेवा सिंह, गुरमीत सिंह, गुरजंट सिंह, नछतर सिंह, अख्तर हुसैन, बिदर सिंह, मीना रानी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी