वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के ठेका कर्मियों ने की हड़ताल

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के आह्वान तहत वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के दफ्तर समक्ष ठेका मुलाजिमों ने हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:42 PM (IST)
वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के ठेका कर्मियों ने की हड़ताल
वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के ठेका कर्मियों ने की हड़ताल

संवाद सूत्र, बरनाला : ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के आह्वान तहत वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के दफ्तर समक्ष ठेका मुलाजिमों ने हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संबोधित करते सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष मिल्खा सिंह, कर्मजीत सिंह, लछमण सिंह, नरिदर सिंह, विजय कुमार ने लंबे समय से विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की सरकार से मांग की। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि सरकार ने मुलाजिमों को जल्द से जल्द पक्का न किया तो आगामी दिनों में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। इस मौके गुरदीप सिंह, सुखजिदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, यादविदर सिंह, संजीव जिदल, बलदेव मंडेर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी