अंबेसी आफ इंडिया मास्को में एएसओ बने तपा के विप्पन कुमार

सब डिविजन तपा के होनहार युवा विप्पन कुमार की अंबेसी आफ इंडिया मास्को में असिस्टेंट सेक्शन अफसर के पद पर नियुक्ति हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:57 PM (IST)
अंबेसी आफ इंडिया मास्को में एएसओ बने तपा के विप्पन कुमार
अंबेसी आफ इंडिया मास्को में एएसओ बने तपा के विप्पन कुमार

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)

सब डिविजन तपा के होनहार युवा विप्पन कुमार की अंबेसी आफ इंडिया मास्को में असिस्टेंट सेक्शन अफसर के पद पर नियुक्ति हुई है। पत्रकारों से बातचीत करते विप्पन कुमार ने बताया कि छोटी आयु में ही उसके सिर से पिता का साया उठ गया। जिसके बाद उसका पालन-पोषण उसकी माता पुष्पा देवी ने किया। उसकी मां ने दिन-रात एक करके उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उसने अपनी शिक्षा शिवलिक पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। वह स्कूल मैनेजमेंट के हमेशा आभारी रहेंगे जिन्होंने उनके घर के हालातों को देखते हुए उसे मुफ्त शिक्षा ग्रहण करने का बीड़ा उठाया। स्कूल से मैट्रिक करने उपरांत उसने राजिदरा कालेज से पोस्ट ग्रेजुएट की। 2016 में एसएससी-सीजीएल का टेस्ट पास किया व 2018 में दिल्ली के ग्रह मंत्रालय में एएसओ के पद पर नियुक्ति हुई। इस पद पर तीन वर्ष सेवा निभाने उपरांत उसकी नियुक्ति अब अंबेसी आफ इंडिया मास्को (रूस) में एएसओ के तौर पर हो गई है। विप्पन कुमार के इस पद पर विराजमान होने पर उनके अंकल समाज सेवी अशोक कुमार मित्तल व माता माया देवी ने मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। उमेश मित्तल राजू, प्रवीण मित्तल, गीता रानी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी