पंचायत ने छोड़ी भाजपा, किसान संगठन कादियां का दामन थामा

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल हुई गांव चनणवाल की पंचायत ने रविवार को गांव में एलान किया कि उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया है व अब वे किसान संगठन कादियां में शामिल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:41 PM (IST)
पंचायत ने छोड़ी भाजपा, किसान संगठन कादियां का दामन थामा
पंचायत ने छोड़ी भाजपा, किसान संगठन कादियां का दामन थामा

जागरण संवाददाता, बरनाला

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल हुई गांव चनणवाल की पंचायत ने रविवार को गांव में एलान किया कि उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया है व अब वे किसान संगठन कादियां में शामिल हो गए हैं। यह एलान गांव चनणवाल में रविवार को ग्रामीणों, गांव निवासियों व किसान संगठनों की बैठक के दौरान किया गया।

पुलिस की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सरपंच बूटा सिंह ने अपने साथियों सतनाम सिंह, लक्खा सिंह पंच, सुखदेव सिंह, बंत सिंह पंच सहित भाजपा को छोड़कर किसानी संगठन के साथ जुड़ने का एलान करते हुए कहा कि उन्हें अपना गांव व गांव वाले लोग चाहिए। वे किसान संगठन कादियां के प्रधान जगसीर सिंह सीरा के नेतृत्व में पहले भी काम करते थे व अब भी करेंगे।

chat bot
आपका साथी