सिविल अस्पताल के जरनल वार्ड के शौचालय में मिला अज्ञात का शव

बरनाला सिविल अस्पताल बरनाला में वीरवार सुबह जरनल वार्ड-3 में अज्ञात युवक का शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 11:10 PM (IST)
सिविल अस्पताल के जरनल वार्ड के शौचालय में मिला अज्ञात का शव
सिविल अस्पताल के जरनल वार्ड के शौचालय में मिला अज्ञात का शव

संवाद सूत्र, बरनाला : सिविल अस्पताल बरनाला में वीरवार सुबह जरनल वार्ड नंबर तीन में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। थाना सिटी-1 के प्रभारी गुरवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंच शव को कब्जे में ले शव गृह में रखवा जांच शुरू कर दी।

सिविल अस्पताल में महिलाओं के लिए आरक्षित जरनल वार्ड नंबर तीन में बने शौचालय का गेट बंद था व काफी देर तक नहीं खुलने के कारण मरीजों ने इसकी जानकारी सफाई कर्मचारियों को दी तो उन्होंने गेट खटखटा कर खुलवाने की कोशिश की, गेट नहीं खुलने पर सफाई कर्मचारी कुलदीप सिंह व संदीप सिंह ने जब शौचालय के ऊपर से देखा तो वहां पर एक युवक गिरा पड़ा था, जिसकी सूचना स्टाफ नर्स व इमरजेंसी डॉक्टर को दी गई। जिस पर डॉ. मनप्रीत सिंह सिद्धू ने युवक की जांच कर उसको मृतक घोषित कर दिया।

मृतक सिविल अस्पताल में न तो इलाज के लिए भर्ती था व न ही किसी मरीज के साथ आया था, जिस कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. ज्योति कौशल ने कहा कि उनकी तरफ से सुबह सूचना मिलने पर थाना सिटी-1, को जानकारी दे दी थी, पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है।

थाना सिटी-1 के प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि उनकी तरफ एएसआइ गुरतेज सिंह की ड्यूटी लगा दी है। मृतक युवक के शव बरामद मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है।

chat bot
आपका साथी