500 नशीली गोलियों सहित दो काबू

थाना हंडियाया पुलिस ने दो व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:09 PM (IST)
500 नशीली गोलियों सहित दो काबू
500 नशीली गोलियों सहित दो काबू

संवाद सूत्र, हंडियाया (बरनाला)

थाना हंडियाया पुलिस ने दो व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित काबू किया है। हंडियाया चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि एएसआइ सतगुर सिंह पुलिस पार्टी सहित क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उनसे 500 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपितों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ लक्खा निवासी तपा व अमनदीप सिंह निवासी बल्लो के तौर पर हुई है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी