900 प्रतिबंधित गोलियों समेत दो गिरफ्तार

थाना ठुलीवाल की पुलिस ने 900 प्रतिबंधित गोलियों व दो मोबाइल फोन समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 03:58 PM (IST)
900 प्रतिबंधित गोलियों समेत दो गिरफ्तार
900 प्रतिबंधित गोलियों समेत दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बरनाला

थाना ठुलीवाल की पुलिस ने 900 प्रतिबंधित गोलियों व दो मोबाइल फोन समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित फरार है। सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी गश्त के दौरान बस स्टैंड ठुलीवाल मौजूद थे। सूचना मिली कि सुखविदर सिंह उर्फ राजा निवासी कुरड़, राजकुमार और बुद्धू निवासी मनाल व गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी कुरड़ नशा तस्करी के आदी हैं और नशा बेचते हैं। सूचना के आधार पर सुखविदर सिंह उर्फ राजा, राजकुमार को 900 प्रतिबंधित गोलियां, दो मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी भागने में कामयाब रहा है।

chat bot
आपका साथी