किसानों ने पगड़ी संरक्षण जट्ट आंदोलन मनाया

कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों द्वारा शांतमय संघर्ष किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 04:54 PM (IST)
किसानों ने पगड़ी संरक्षण जट्ट आंदोलन मनाया
किसानों ने पगड़ी संरक्षण जट्ट आंदोलन मनाया

संवाद सहयोगी, बरनाला

कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों द्वारा शांतमय संघर्ष किया जा रहा है। किसानों द्वारा 23 फरवरी को विभिन्न जगहों पर पगड़ी संरक्षण जट्ट आंदोलन के नायक शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। आंदोलन के नायक को श्रद्धाजंलि भेंट की व उनके जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अब 27 फरवरी को दिल्ली मोर्चा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं को आमंत्रित किया गया है व बरनाला से जत्था रवाना किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी