बिजली कट से परेशान किसानों ने हाईवे जाम किया

बिजली कट से परेशान दराज-दराका के किसानों ने शुक्रवार मध्य रात्रि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ईकाई दराका के प्रधान भोला सिंह की अगुआई में बठिडा-बरनाला नेशनल हाईवे को जाम किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:06 PM (IST)
बिजली कट से परेशान किसानों ने हाईवे जाम किया
बिजली कट से परेशान किसानों ने हाईवे जाम किया

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)

बिजली कट से परेशान दराज-दराका के किसानों ने शुक्रवार मध्य रात्रि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ईकाई दराका के प्रधान भोला सिंह की अगुआई में बठिडा-बरनाला नेशनल हाईवे को जाम किया। किसानों ने आरोप लगाया कि दराक फीडर देहात की सप्लाई में लगातार कट लगाए जा रहे हैं। किसानों ने तपा ग्रिड के समक्ष भी एकत्रित होकर पंजाब सरकार व पावरकाम प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की।

आाप के हलका भदौड़ इंचार्ज लाभ सिंह उगोके भी धरनाकारियों के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई का वादा तो करती है कितु उसे पूरा नहीं करती। प्रधान भोला सिंह ने कहा कि वह एक्सईएन बरनाला से मिलकर किसानों की मुश्किल हल करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी