ट्राईडेंट ग्रुप ने अग्रवाल सभा को 31 हजार का चेक भेंट किया

ट्राईडेंट ग्रुप ने संस्थापक पद्मश्री राजिदर गुप्ता की समाजसेवी सोच के तहत अग्रवाल सभा को 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:55 PM (IST)
ट्राईडेंट ग्रुप ने अग्रवाल सभा को 31 हजार का चेक भेंट किया
ट्राईडेंट ग्रुप ने अग्रवाल सभा को 31 हजार का चेक भेंट किया

संवाद सहयोगी, बरनाला

ट्राईडेंट ग्रुप ने संस्थापक पद्मश्री राजिदर गुप्ता की समाजसेवी सोच के तहत अग्रवाल सभा को 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया। पद्मश्री राजिदर गुप्ता के निर्देशों के तहत पूर्व आइएएस अधिकारी व पूर्व डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू व ट्राईडेंट के अधिकारी पवन सिगला सहित व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा के निवास स्थान पर अग्रवाल सभा के सदस्यों को 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया।

पूर्व डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि ट्राईडेंट ग्रुप जहां अनेकों संस्थाओं की आर्थिक तौर पर मदद करता रहता है वहीं अग्रवाल समाज को भी इसी कड़ी तहत यह सहायता राशि भेंट की गई है। अग्रवाल सभा के प्रधान विजय गर्ग, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा ने ट्राईडेंट द्वारा दी सहायता राशि पर ट्राईडेंट ग्रुप का धन्यवाद करते हुए उद्योग की तरक्की की कामना की।

इसी तरह ट्राईडेंट फाउंडेशन ट्राईडेंट ग्रुप द्वारा शुरु की संस्था है जोकि लोगों के जीवन स्तर, शिक्षा, सेहत, वातावरण व हुनर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयत्न कर रही है। ट्राईडेंट फाउंडेशन के बैनर तले क्षेत्र की ग्रामीण युवतियों के लिए गांव के सुखवीर सिंह मैमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गांव जलवाणा में मुफ्त सिलाई सेंटर खोला गया। यह सेंटर महिला सशक्तिकरण, उन्नति व ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के प्रयत्नों के विस्तार के तौर पर कार्य करेगा व इस प्रोग्राम द्वारा अपनी हस्त कला को भी उत्साहित करेंगे। सेंटर का उद्घाटन रिटा. डिप्टी कमिश्नर जीके सिंह व मैडम नील कमल ने किया। जीके सिंह ने बताया कि पद्मश्री राजिदर गुप्ता की अगुआई में हर तरह की सुविधा इस सिखलाई सेंटर को फाउंडेशन द्वारा दी जाएगी। गांव जलवाणा के सदस्यों ने कहा कि फाउंडेशन के यह एक बढि़या प्रयत्न है। ट्राईडेंट फाउंडेशन धौला द्वारा इस तरह के अन्य मुफ्त सिलाई सेंटर खोले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी