नगर कौंसिल कर्मचारियों का तीन दिवसीय संघर्ष आज

संवाद सहयोगी बरनाला नगर कौंसिल कर्मचारियों यूनियन पंजाब के आह्रवान पर लंबे समय से लटकती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
नगर कौंसिल कर्मचारियों का तीन दिवसीय संघर्ष आज
नगर कौंसिल कर्मचारियों का तीन दिवसीय संघर्ष आज

संवाद सहयोगी, बरनाला : नगर कौंसिल कर्मचारियों यूनियन पंजाब के आह्रवान पर लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय पंजाब में अर्थी फूंक प्रदर्शन करने का फैसला किया है। जिसके चलते आज बरनाला में संघर्ष का आगाज किया जाएगा व पुतला फूंका जाएगा। प्रधान अशोक सारवान व महा सचिव रामेश ने कहा कि किरत कानूनों में अवैध शोध करके नए कानून बनाए जा रहे हैं, पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर नहीं किया जा रहा, जुलाई 2018 से जुलाई 2020 तक पांच महंगाई भत्ते की कि किस्तों समेत 133 माह के पिछले बकाए को दबाने की कोशिश की जा रही है व उनकी अन्य मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा। जिसके चलते उनको संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी