226वें दिन भी किसानों का धरना जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शुक्रवार को 226वें दिन में प्रवेश कर गया। बडबर व महल कलां टोल प्लाजा पर चल रहा किसानों का धरना भी जारी था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:03 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:03 PM (IST)
226वें दिन भी किसानों का धरना जारी
226वें दिन भी किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी, बरनाला : कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शुक्रवार को 226वें दिन में प्रवेश कर गया। बडबर व महल कलां टोल प्लाजा पर चल रहा किसानों का धरना भी जारी था।

धरने में प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के बैंक खातों में किसान निधि स्कीम के अधीन दो हजार रुपये क्रेडिट करने का मुद्दा चर्चा का विषय रहा। धरने को संबोधित करते बलवंत सिंह उप्पली, करनैल सिंह गांधी, नारायण दत्त, गुरनाम सिंह ठीकरीवाला, बाबू सिंह खुड्डी कलां, मनजीत कौर, काका सिंह फरवाही, नछतर सिंह साहौर, नेकदर्शन सिंह, अमरजीत कौर ने कहा कि किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये क्रेडिट करना मुद्दों से भटकाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री सच्चे में किसानों का भला चाहते हैं तो वह तीनों कृषि कानूनों को रद कर दें। किसान सरकार के किसी भी झांसे में नहीं आएंगे व कानूनों के रद्द होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। बलवीर सेखां व रूलदू सिंह ने गीत पेश किए।

chat bot
आपका साथी