इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5248वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा: श्री अमृतानंद

श्री आस्था धाम मंदिर ट्रस्ट आस्था एंक्लेव रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएश ने कार्यक्रम करवाया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 05:49 PM (IST)
इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5248वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा: श्री अमृतानंद
इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5248वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा: श्री अमृतानंद

जागरण संवाददाता, बरनाला : श्री आस्था धाम मंदिर ट्रस्ट, आस्था एंक्लेव रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री विद्यानंद जी महाराज के कृपापात्र शिष्य स्वामी श्री अमृतानंद जी महाराज झलूर धाम वाले के पावन सानिध्य में श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें परम पूजनीय, साधु ह्दय, राष्ट्रीय संत स्वामी श्री राम तीर्थ जी महाराज व वेदांत आचार्य हरिद्वार वाले अपने मुखारविद से श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के प्रसंग सुना रहे हैं। शुक्रवार को प्रवचन सुनाते अमृतानंद जी महाराज ने कहा कि जन्माष्टमी पर इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

इस बार जन्माष्टमी पर विशेष संयोग बन रहा है, अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 अगस्त को रात 11:25 बजे से होगी और 31 अगस्त को दोपहर1:59 बजे तक रहेगी, आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 30 अगस्त को सुबह 6:39 बजे होगी और 31 अगस्त को सुबह 9:44 बजे तक पूजन का मान होगा। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था तो इस बार भी जन्माष्टमी पर कृष्ण के जन्म के समय रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि विद्यमान रहेगी। इसके अलावा वृष राशि में चंद्रमा रहेगा। ऐसा दुर्लभ संयोग होने से इस जन्माष्टमी का महत्व कहीं ज्यादा बढ़ गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज श्री कृष्ण बाल लीला व गोवर्धन पूजा, 29 अगस्त को श्री कृष्ण रासलीला व श्री रूकमणि मंगल सुबह 10 से एक बजे तक व 30 अगस्त को सुबह नौ से 12 बजे तक श्री सुदामा चरित्र श्री परीक्षित मोक्ष व पूर्णाहूति होगी। दोपहर 12 बजे भोग व आरती होगी, दोपहर एक बजे ब्रह्म भोज व भंडारा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी