एसएसपी से मिले तपा व्यापार मंडल के सदस्य, बोले-बंद थाना सिटी बहाल हो

व्यापार मंडल की बैठक मंडल प्रधान दीपक बांसल चेयरमैन संदीप कुमार विक्की व सतपाल गोयल की अगुआई में अग्रवाल धर्मशाला में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 05:15 PM (IST)
एसएसपी से मिले तपा व्यापार मंडल के सदस्य, बोले-बंद थाना सिटी बहाल हो
एसएसपी से मिले तपा व्यापार मंडल के सदस्य, बोले-बंद थाना सिटी बहाल हो

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)

व्यापार मंडल की बैठक मंडल प्रधान दीपक बांसल, चेयरमैन संदीप कुमार विक्की व सतपाल गोयल की अगुआई में अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक के दौरान शहर में बढ़ रही लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बंद पड़े सिटी थाना की बहाली संबंधी विचार-विमर्श किया गया।

व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि जब तक सिटी चौंकी बहाल नहीं की जाती तब तक शहर में आने वाले राजनीतिक पार्टियों से संबंधित नेताओं का भी पूर्ण तौर पर बायकाट किया जाए। बैठक उपरांत व्यापारियों का एक वफद थाना सिटी की बहाली की मांग को लेकर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना से मिला व ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने कहा कि यदि इसके बाद भी सिटी थाना की बहाली न की गई तो वह मुकम्मल तौर पर शहर को बंद करके थाने समक्ष धरना देकर अपनी दुकानों की चाबियां पुलिस को सौंपेंगे। मोहन लाल गोगा, अजयपाल सुर्या, अनीश मौड़, पुरषोतम मौड़, राकेश गोयल, प्रेम भारती, काजू गर्ग, दीपक कुमार, रमेश गोयल, मेशी, प्रवीण घुन्नस, नाज सिगला, बलराम, राहुल मेहता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी