किसान उजागर सिंह तीसरे दिन किया अंतिम संस्कार

टिक्करी बार्डर पर मोर्चे की अगुआई में चल रहे संघर्ष में मृत किसान उजागर सिंह 75 का संस्कार बुधवार को तीसरे दिन कर दिया गया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:37 PM (IST)
किसान उजागर सिंह तीसरे दिन किया अंतिम संस्कार
किसान उजागर सिंह तीसरे दिन किया अंतिम संस्कार

संवाद सहयोगी, बरनाला :

संयुक्त किसान मोर्चे पर टिक्करी बार्डर पर मोर्चे की अगुआई में चल रहे संघर्ष में मृत किसान उजागर सिंह 75 का संस्कार बुधवार को तीसरे दिन प्रशासन की तरफ से पांच लाख रुपये का चेक जारी होने के बाद किया गया। विगत तीन दिनों से किसान उजागर सिंह की लाश सिविल अस्पताल बरनाला के मोर्चरी में रखा हुआ था। प्रशासनिक अधिकारियों से संगठन के नेताओं ने बातचीत करते हुए कहा था कि शहीद किसान के परिवार को बनता मुआवजा तुरंत अदा किया जाए कितु प्रशासन के टालमटोल के रवैये को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने रेलवे स्टेशन बरनाला में ही संघेड़ा गांव इकाई के प्रधान मेजर सिंह की अगुआई में पहुंचे सैकंड़ों की गिनती में किसानों के काफिले से बैठक करके समय मांगा था। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवंत उप्पली, गुरदेव मांगेवाल, अमरजीत कौर, करनैल सिंह गांधी, गुरचरण सिंह, मनजीत राज, मेला सिंह कट्टू, गुरदर्शन सिंह, मेजर सिंह, जसवंत सिंह, नछतर सिंह, बिक्कर सिंह, जसपाल चीमा, हरचरण चन्ना, उजागर सिंह, बलवीर कौर, परमजीत कौर, बूटा सिंह, दर्शन सिंह ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की नीति एक समान है। यदि केंद्र सरकार ने तीन खेती कानूनों को रद्द करने के लिए अड़ियल रवैया अपनाकर किसानों को बार्डरों पर बैठने को मजबूर किया है वहीं पंजाब सरकार के अधिकारी भी किसानों की दुरगती के लिए बराबर के जिम्मेवार हैं। प्रशासन के मृतक किसान के वारिसों को पांच लाख रुपये की सहायता का चैक जारी करने उपरांत ही किसान उजागर सिंह का संस्कार किया गया।

chat bot
आपका साथी