बारिश से घर की छत गिरी, एक गंभीर

वार्ड नंबर-तीन में एक मकान की छत विगत रात्रि बारिश के कारण गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:43 PM (IST)
बारिश से घर की छत गिरी, एक गंभीर
बारिश से घर की छत गिरी, एक गंभीर

संवाद सूत्र, हंडियाया (बरनाला)

वार्ड नंबर-तीन में एक मकान की छत विगत रात्रि बारिश के कारण गिर गई। शिगारा सिंह पुत्र करनैल सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

वार्ड निवासी लीला सिंह, अमनदीप सिंह, लाली सिंह, जसवीर सिंह, वधावा सिंह, हैपी सिंह, गुरजंट सिंह, मनजीत कौर, कर्मजीत कौर, कमलजीत कौर ने बताया कि उनके वार्ड में पानी की निकासी न होने के कारण थोड़ी-सी बरसात होने पर पानी सड़कों पर खड़ा हो जाता है। यह पानी घरों की नींवों में चला जाता है जिस कारण घरों की नींव कमजोर हो गई थी। उन्होंने प्रशासन व पंजाब सरकार से पीड़ित की मदद करने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी