सीएम चन्नी व प्रधान सिद्धू की जोड़ी बनी लोगों की पहली पसंद: काला ढिल्लों

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा लिए जा रहे लोकपक्षीय फैसलों ने विरोधियों की नींद हराम कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:06 PM (IST)
सीएम चन्नी व प्रधान सिद्धू की जोड़ी बनी लोगों की पहली पसंद: काला ढिल्लों
सीएम चन्नी व प्रधान सिद्धू की जोड़ी बनी लोगों की पहली पसंद: काला ढिल्लों

जागरण संवाददाता, बरनाला

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा लिए जा रहे लोकपक्षीय फैसलों ने विरोधियों की नींद हराम कर दी है। विरोधी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। चन्नी-सिद्धू की जोड़ी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। यह बातें टकसाली कांग्रेसी नेता व प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने प्रेस नोट में कहीं।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को ठग बताते कहा कि दिल्ली के ठग अब पंजाब के लोगों को ठगने के लिए यहां आ रहे हैं। केजरीवाल पंजाब में 18 वर्ष से अधिक आयु की हर युवती-महिला को एक हजार रुपये देने का दावा कर रहे हैं। केजरीवाल को यह लाभ पहले दिल्ली की महिलाओं को देना चाहिए। चुनावों से पहले केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लोकपाल की नियुक्ति करने का वादा किया था कितु एक वर्ष बाद भी लोकपाल की नियुक्ति नहीं की गई। केजरीवाल की नजर केवल पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है। ढिल्लों ने कहा कि वर्करों को स्वराज दिखाने वाले आज तक कहीं भी स्वराज की बात नहीं कर सके। रोजगार के वादे करने वाली दिल्ली सरकार की कारगुजारी के चलते आज दिल्ली में बेरोजगारी की दर 28 प्रतिशत है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा विधानसभा हलका बरनाला के विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। हलका बरनाला में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए गांव स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह काका सूच, पूर्व कौंसलर राजू चौधरी, पूर्व कौंसलर जसविदर टिल्लू, पूर्व कौंसलर महेश कुमार लोटा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बांसल नाणा, बलदेव सिंह भुच्चर, सूरत सिंह बाजवा, सरपंच यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष बलवीर सिंह जोधपुर, सरपंच यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्तनाम सिंह पत्ती सेखवां और पूर्व कौंसलर नीटा हंडियाया, जगतार सिंह पक्खों भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी