भाजपा के जिला प्रधान के घर के सामने लगया धरना

संवाद सूत्र बरनाला भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी के निवास पर किसान यूनियन ने धरला लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 02:44 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 02:44 PM (IST)
भाजपा के जिला प्रधान के घर के सामने लगया धरना
भाजपा के जिला प्रधान के घर के सामने लगया धरना

संवाद सूत्र, बरनाला : भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी के निवास पर किसान यूनियन द्वारा लगाया गया धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं किसानों का बड़बर टोल प्लाजा, महल कलां टोल प्लाजा, माल, पेट्रोल पंपों समेत रेलवे स्टेशन बरनाला पर अनिश्चितकाल के लिए शुरू किया धरना 15वें दिन में दाखिल हो गया। इस दौरान किसान संगठनों ने कहा कि वह अपना संघर्ष समाप्त नहीं करेंगे, बल्कि दोगुनी ताकत से भाजपा के नेताओं के घरों के समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं। पेट्रोल पंप, माल, टोल प्लाजा इत्यादि पर धरने पहले की भांति ही जारी रहेंगे। आने वाले समय में धरनों को और बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि कानून को पास करके खेती के धंधे तो खत्म करना चाहती है, लेकिन किसान कृषि कानून को रद करवा कर ही सांस लेंगे।

chat bot
आपका साथी