ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा कल फूंकेगा प्रधानमंत्री का पुतला

संवाद सूत्र बरनाला ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की हुए विशेष बैठक के बाद मोर्चे ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:05 AM (IST)
ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा कल फूंकेगा प्रधानमंत्री का पुतला
ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा कल फूंकेगा प्रधानमंत्री का पुतला

संवाद सूत्र, बरनाला : ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की हुए विशेष बैठक के बाद मोर्चे के नेता सर्बजीत सिंह, मिलखा सिंह व चमकौर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो कृषि सुधार कानून पास किया हैं वह किसान विरोधी हैं, जिसको हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं, जिसके चलते सभी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। पंजाब सरकार कर्मचारियों को पक्का न करके उनको परेशान कर रही है, जिसका खमियाजा उनको चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को मोदी सरकार के पुतले जलाकर जगह-जगह प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी