रागी जत्थों ने श्री गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला

गुरु रविदास जी का 644वां प्रकाशोत्सव श्री गुरु रविदास सिंह सभा जोड़े दरवाजा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 04:22 PM (IST)
रागी जत्थों ने श्री गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला
रागी जत्थों ने श्री गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला

संवाद सहयोगी, बरनाला

गुरु रविदास जी का 644वां प्रकाशोत्सव श्री गुरु रविदास सिंह सभा जोड़े दरवाजा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुघर में संगत का आना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक और राजनीति से संबंधित लोगों ने गुरु घर में माथा टेका व गुरु जी का आशीर्वाद पाया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वाइस चेयरमैन गुरदेव सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिनों से प्रकाशित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस दौरान रागी जत्थों में गुरप्रीत सिंह के समूह द्वारा किए गए कीर्तन दरबार में संगतों को निहाल किया गया। संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि खालसा पंथ में गुरु रविदास जी के महान शीर्षक, गुरु ग्रंथ साहिब में शब्द और वाक्यांश हैं। उन्होंने दुनिया को सच्चाई का संदेश दिया जातिभेद को मिटाना और भगवान के नाम का ध्यान करना के बारे में लोगों को बताया।

पूर्व पार्षद जसमेल डेयरीवाला ने गुरु जी के पक्ष में सच्चाई के संदेश के साथ धूमधाम से उपस्थित होने के लिए संगतों को धन्यवाद दिया और पूरे प्रबंधन और पूर्व सरपंच गुरदर्शन सिंह बराड़ की ओर से किए गए उत्कृष्ट इंतजामों की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद धीरज कुमार दद्दाहुर, एमसी जगराज सिंह पंडोरी, एमसी भूपिदर सिंह भिदी, एमसी मलकीत सिंह, नीरज जिदल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुखदर्शन कौर, रामतीर्थ सिंह मनन, एडवोकेट राजविदर सिंह राज, सुखमणि सेवा सोसायटी से करम सिंह भंडारी, करणप्रीत सिंह, जसप्रीत मेहता, परमजीत सिंह, देश राज, तरसेम सिंह, जसवंत सिंह बबलू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी