मूकबधिर बच्चों संग मनाया तीज का त्योहार मनाया

पवन सेवा समिति बरनाला द्वारा संचालित स्थानीय मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में स्थित होस्टल में तीज का त्योहार मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:07 PM (IST)
मूकबधिर बच्चों संग मनाया तीज का त्योहार मनाया
मूकबधिर बच्चों संग मनाया तीज का त्योहार मनाया

जागरण संवाददाता, बरनाला

पवन सेवा समिति बरनाला द्वारा संचालित स्थानीय मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में स्थित होस्टल में तीज का त्योहार मनाया गया।

होस्टल वार्डन दीप्ति शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में बच्चों ने इस समागम में शामिल होकर इसका आनंद लिया। मूकबधिर बच्चों के अभिभावकों व महिलाओं ने गीत गाकर व पींग झूलकर इस त्योहार का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि मूकबधिर बच्चों की बैरंग जिदगी में रंग भरने के लिए इस समागम का आयोजन किया गया है। पवन सेवा समिति बरनाला के प्रधान राजेश कांसल, हिमांशु कांसल, सुनील कांसल, कांग्रेसी नेता पूर्व पार्षद सुखजीत कौर सुक्खी, प्रवीण सिगला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी