गांधी आर्य हाई स्कूल में तीज का त्योहार मनाया

स्थानीय गांधी आर्य हाई स्कूल में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिकाओं व छात्राओं ने पंजाबी सभ्याचार को व पंजाबी विरसे को उत्साहित करने के लिए गिद्दा डाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:49 PM (IST)
गांधी आर्य हाई स्कूल में तीज का त्योहार मनाया
गांधी आर्य हाई स्कूल में तीज का त्योहार मनाया

जागरण संवाददाता, बरनाला : स्थानीय गांधी आर्य हाई स्कूल में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिकाओं व छात्राओं ने पंजाबी सभ्याचार को व पंजाबी विरसे को उत्साहित करने के लिए गिद्दा डाला। स्कूल स्टाफ व छात्राएं पंजाबी परिधान पहनकर स्कूल में आए व वृक्षों पर डाली पींग पर झूले। बच्चों ने पंजाबी सभ्याचार व विरसे से जुड़े गीत व बोलियां पेश कर खूब धमाल मचाई। छात्राओं को संबोधित करते स्कूल के मुख्य अध्यापक राज महिदर ने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने विरसे से जुड़े रहना चाहिए।

आज के फिल्मों व मोबाइल कल्चर ने हमें अपने सभ्याचार से दूर कर दिया है। यही कारण है युवा पीढ़ी बर्बादी की तरफ जा रही है। यदि अब भी विरसे की संभाल न की गई तो विरसे का नामो-निशान खत्म हो जाएगा। इस मौके स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मैनेजर केवल जिदल, सुखमहिदर संधू, मैडम रीटा, वीना चड्ढा, गीता, मीनाक्षी जोशी, चरणजीत शर्मा, प्रवीण कुमार, सुषमा गोयल, सुनीता गौतम, रूबी सिगला, रवनीत कौर, श्रद्धा गोयल, रिपी, रिमा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी