तीन जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई

सूर्यवंशी खत्री सभा ने श्रीराम नवमी के अवसर पर दानी सज्जनों के सहयोग से तीन जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:21 PM (IST)
तीन जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई
तीन जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई

संवाद सहयोगी, बरनाला

सूर्यवंशी खत्री सभा ने श्रीराम नवमी के अवसर पर दानी सज्जनों के सहयोग से तीन जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई। सभा की मुख्य सरपरस्त नीरज बाला दानिया व जिलाध्यक्ष तारा चंद चोपड़ा ने बताया कि सभा की तरफ से घरेलू उपयोग का सामान व नकद राशि भी भेंट की गई। सभा के अध्यक्ष सुखविदर सिंह भंडारी, महला विग की अध्यक्ष मनदीप वालिया ने बताया कि पेटी, बैड, अलमारी, कपड़े धोने की मशीन के अलावा नकद राशि शगुन के तौर पर दी गई है। कर्म सिंह भंडारी, राजेश भुआनी, राकेश दानिया, एडवोकेट प्रदीप तांगड़ी, सतिदर कपूर, नवदीप सिंह, अशोक गुप्ता, रमेश शर्मा, केवल कृष्ण गर्ग, नीना दानिया, सोमा भंडारी, राजिदर दुआ, मंगत राय, मनदीप वर्मा, प्रो. मनदीप घई, शमशेर भंडारी, तरूण, सोनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी