सुखदीप कंबोज ने अतिरिक्त ईओ का पदभार संभाला

नगर कौंसिल धनौला में सुखदीप सिंह कंबोज ने ईओ का पदभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:08 PM (IST)
सुखदीप कंबोज ने अतिरिक्त ईओ का पदभार संभाला
सुखदीप कंबोज ने अतिरिक्त ईओ का पदभार संभाला

संवाद सहयोगी, बरनाला

नगर कौंसिल धनौला में सुखदीप सिंह कंबोज ने ईओ का पदभार संभाल लिया है। कंबोज ने कहा कि नगर पंचायत हंडियाया के साथ उन्हें नगर कौंसिल धनौला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उन्होंने यकीन दिलाया कि वह शहर निवासियों की समस्याओं का पहल के आधार पर हल करने की पूर्ण कोशिश करेंगे। इसके अलावा नगर कौंसिल धनौला में सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर इंद्रजीत सिंह व जूनियर इंजीनियर निखिल कुमार ने भी नगर कौंसिल धनौला का अतिरिक्त चार्ज संभाला है। चंचल कुमार, हरदीप सिंह सोढ़ी, जगसीर सिंह, नवकिरण सिंह, जसप्रीत सिंह, अवतार सिह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी