बीवीएम स्कूल के छात्रों ने आनलाइन समर कैंप लगाया

बीवीएम इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा से आठवीं तक के विद्यार्थियों का आनलाइन समर कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 04:01 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 04:01 PM (IST)
बीवीएम स्कूल के छात्रों ने आनलाइन समर कैंप लगाया
बीवीएम स्कूल के छात्रों ने आनलाइन समर कैंप लगाया

संवाद सूत्र, बरनाला

बीवीएम इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा से आठवीं तक के विद्यार्थियों का आनलाइन समर कैंप लगाया गया। कैंप के सातवें दिन बच्चों ने खूब मस्ती की। नर्सरी से यूकेजी के बच्चों को सब्जियां व फल विक्रेता की गतिविधि करवाई गई। अध्यापक खुद सब्जी बेचने वाले बने। उन्होंने विभिन्न सब्जियों के नाम लेकर सब्जी बेची। पहली से दूसरी के बच्चों को क्ले मेकिग गतिविधि करवाई गई। अध्यापकों ने बच्चों को घर में पड़ी चीजों से क्ले बनाना सिखाया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों को पोक गतिविधि करवाई गई। इसमें अध्यापकों ने बच्चों को विभिन्न चीजें दिखाईं व उन्हें अलग-अलग नंबर दिए। इसके बाद इन चीजों को छुपा दिया व बच्चों से वह चीजें अपने-अपने घर में ढूंढने को कहा। यह पूरी गतिविधि दिमाग की थी। बच्चों को चीजों के नाम व नंबर याद रखने थे। छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने मंडल आर्ट गतिविधि की। स्कूल चेयरमैन ने कहा कि अध्यापक बच्चों को आसान ढंग से गतिविधियां करवाते हैं ताकि वह आसानी से इन्हें समझ लें।

chat bot
आपका साथी