आर्यभट्ट स्कूल में छात्रों को प्रेक्टिकल करवाया

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को मिसेज रूचिका ने प्रेक्टिकल करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:50 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:50 PM (IST)
आर्यभट्ट स्कूल में छात्रों को प्रेक्टिकल करवाया
आर्यभट्ट स्कूल में छात्रों को प्रेक्टिकल करवाया

संवाद सूत्र, बरनाला

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को मिसेज रूचिका ने प्रेक्टिकल करवाया। छात्रों को बताया गया कि वायुमंडल में ऊषमा का एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रवाहित होना ही ऊषमा का स्थानांतरण है। ऊषमा का स्थानांतरण अधिक तापमान वस्तु से निम्न तापमान वाली वस्तु की ओर होता है। प्रक्टिकल के तहत लोहे की कीलों को मोम से एक इस्पात के स्केल से चिपका दिया। स्केल के एक कोने के नीचे मोमबत्ती जलाकर रख दी और देखा कि थोड़ी देर में पहली कील की मोम पिघल जाएगी क्योंकि ऊषमा वहां पहुंचेगी और कील नीचे गिर जाएगी। थोड़ी देर में दूसरी व तीसरी कील भी गिर गई। इस प्रकार छात्रों ने फिजिकल प्रेक्टिकल को बहुत आसान ढंग से समझा।

chat bot
आपका साथी