किसानों ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

संवाद सहयोगी बरनाला केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून को लेकर पंजाब में किसानों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 10:18 PM (IST)
किसानों ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास
किसानों ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

संवाद सहयोगी, बरनाला : केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून को लेकर पंजाब में किसानों द्वारा गुस्सा चरम पर है। किसानों द्वारा कानून रद्द की मांग को लेकर करीब एक माह से संघर्ष किया जा रहा है। किसान कृषि सुधार कानून के विरोध में डटे है। रेलवे स्टेशन बरनाला पर प्लेटफार्म पर स्टेज पर संबोधन करते हुए किसानों द्वारा राज्य व केंद्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। किसानों द्वारा करीब दो सप्ताह से भाजपा जिला प्रधान की रिहायश समक्ष पक्का मोर्चा दशहरा पर भी जारी रखा गया। इसी तरह करीब चार सप्ताह से संघेड़ा, महलकलां, भदलवढ़, भोतना, धनौला, धौला में पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए पंप बंद रखे गए। पंप बंद होने से वाहन चालकों को पैट्रोल नहीं डलवाने दिया गया। जिससे अब तक पंप मालिकों के कहने मुताबिक करीब 10 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी प्रकार महलकलां टोल प्लाजा व बड़बर टोल प्लाजा पर धरना जारी रखा गया। वाहन चालकों को बिना टोल ही गुजरने दिया गया। करीब चार सप्ताह से बंद टोल प्लाजा से अब तक टोल प्लाजा कंपनी मुताबिक करीब 5 करोड़ से अधिक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। हंडिआया रोड पर शापिग मार्ट व बरनाला बाजाखाना रोड पर मॉल समक्ष गेट पर धरना जारी रहा व ग्राहकों को दाखिल नहीं होने दिया। माल बंद होने से दुकानदारों व मझोले व्यापारी खुश हैं, परंतु माल मालिकों को भी करीब 5 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा है। ज्यादातर नुकसान हंडिआया रोड पर स्थित मॉल को हुआ, क्योंकि विगत माह ही उसका उद्घाटन किया गया था। किसी भी ग्राहक को दाखिल नहीं होने दिया, लोग शापिग के लिए आकर लौटते रहे।

chat bot
आपका साथी