नारी सशक्तिकरण पर भाषण दिया

श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव कामर्स व मैनेजमेंट विभाग की तरफ से आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:18 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:18 PM (IST)
नारी सशक्तिकरण पर भाषण दिया
नारी सशक्तिकरण पर भाषण दिया

संवाद सहयोगी, बरनाला

श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव कामर्स व मैनेजमेंट विभाग की तरफ से आयोजित किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर जिला व सेशन जज कम जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के चेयरमैन वरिदर अग्रवाल पहुंचे। जिला एडिशनल सिविल जज सुरेखा रानी, एडिशनल जिला व सेशन जज बरजिदरपाल सिंह भी उनके साथ थे। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रा योगिता ने नारी सशक्तिकरण पर भाषण प्रस्तुत किया तो राबिया ने धी दी पुकार नामक कविता प्रस्तुत की। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक भी पेश किया।

कालेज प्रधानाचार्य डा. नीलम शर्मा, प्रबंधक समिति के उप प्रधान संजीव शैरी, सचिव केवल कृष्ण ने सभी का धन्यवाद किया। डा. नीलम शर्मा ने जज वरिदर अग्रवाल की अदालती कार्यों के अतिरिक्त समाजसेवी कार्यों से जुड़े होने पर प्रशंसा की। जज वरिदर अग्रवाल ने संस्था की छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा की। मुख्य मेहमान व कालेज प्रबंधक समिति, प्रधानाचार्य डा. नीलम शर्मा ने विजयी छात्राओं को सम्मानित किया। मैडम रिकू, वीरपाल कौर, सुशील बाला, मैडम अर्चना, डा. जसविदर कौर, मैडम हेमा, मैडम अंजना, विशाल, किरण सीकरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी