सेल्फ हेल्प ग्रुपों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी

संवाद सूत्र बरनाला पंजाब राज्य आजीविका मिशन के तहत सरकार ने गांवों में महिलाओं को जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:14 PM (IST)
सेल्फ हेल्प ग्रुपों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी
सेल्फ हेल्प ग्रुपों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी

संवाद सूत्र, बरनाला : पंजाब राज्य आजीविका मिशन के तहत सरकार ने गांवों में महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए हैं, ताकि गांवों की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। उक्त बात जिला प्रोग्राम मैनेजर व जिला डवलपमेंट फेलो दुष्यंत सिंह ने गांव राजगड़ के दौरे के दौरान जानकारी देते हुए कही। इस दौरान उनकी तरफ से सेल्फ हेल्प ग्रुपों की महिलाओं की समस्याएं सुनी, वहीं मिशन फतेह के तहत मास्क पहनने, बार बार हाथ धोने व समाजिक दूरी बनाकर रखने तथा सरकार की विभिन्न स्कीमों के बारे में जागरुक किया। इस दौरान अमनदीप सिंह ने बताया कि गांव राजगढ़ में पांच सेल्फ हेल्प ग्रुप सफलतापूर्वक चल रहे हैं। ग्रुप की एक मेंबर द्वारा आजीविका मिशन तहत ब्यूटी पार्लर व करियाना स्टोर भी शुरु किया गया है। जिसके साथ ग्रुप मेंबरों की आर्थिक सुधार हुआ है। इस अवसर पर क्लस्टर कोआर्डीनेटर गोबिदर सिंह ढींडसा के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी