सुरक्षा सेवाएं आर्डीनेंस 2021 की प्रतियां फूंकी

नजदीकी गांव फरवाही के घोड़ा चौक में सीटू द्वारा हरबंस सिंह बलवीर सिंह गुरबचन सिंह शीला देवी की अगुआई में 30 जून की रात को जरूरी सुरक्षा सेवाएं आर्डीनेंस 2021 पास करने के विरोध में आर्डीनेंस की प्रतियां फूंककर प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:15 PM (IST)
सुरक्षा सेवाएं आर्डीनेंस 2021 की प्रतियां फूंकी
सुरक्षा सेवाएं आर्डीनेंस 2021 की प्रतियां फूंकी

संवाद सहयोगी, बरनाला

नजदीकी गांव फरवाही के घोड़ा चौक में सीटू द्वारा हरबंस सिंह, बलवीर सिंह, गुरबचन सिंह, शीला देवी की अगुआई में 30 जून की रात को जरूरी सुरक्षा सेवाएं आर्डीनेंस 2021 पास करने के विरोध में आर्डीनेंस की प्रतियां फूंककर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति से इस आर्डीनेंस को वापस लेने की मांग की।

सीटू के प्रांतीय सचिव शेर सिंह फरवाही ने कहा कि चंडीगढ़ की एक फैक्ट्री सहित देश की 41 सरकारी हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों को सात कारपोरेशनों में बांटकर भारतीय व विदेशी पूंजीपति मुनाफाखोर कंपनियों के हाथों में बेचने का रास्ता साफ किया जा रहा है जिसे तुरंत रद किया जाना चाहिए। भोला सिंह, नाजर सिंह, सुक्खो, अमरजीत कौर, गुरदर्शन सिंह, जोरा सिंह, डा. जसवीर सिंह, जगजीत सिंह, मेला सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी